Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Death of 20-Year-Old Youth from Araria While Traveling Home from Mumbai
अररिया : मुंबई से घर आने के दौरान ट्रेन में बीमार युवक की मौत

अररिया : मुंबई से घर आने के दौरान ट्रेन में बीमार युवक की मौत

संक्षेप:

मुंबई से घर लौटते समय अररिया प्रखंड के बटुरबाडी के 20 वर्षीय युवक मिट्ठू की ट्रेन में मौत हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार था। जबलपुर के पास उनका निधन हुआ, जिससे उनके परिवार और गांव में मातम छा गया।...

Sep 12, 2025 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पटेगना, एक संवाददाता। मुंबई से घर आने के क्रम में अररिया प्रखंड के बटुरबाडी के एक युवक की ट्रेन में ही मौत हो गई। खबर मिलते ही मृतक के घर में मातमी सन्नाटा छा गया। युवक अररिया प्रखंड के बटुरबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 14 अंतर्गत गांव बभनबिटा गांव निवासी मोहर्रम का 20 वर्षीय पुत्र मिट्ठू बताया जा रहा है। जानकारी मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। मुंबई से घर आने के क्रम में बुधवार को जबलपुर से पहले उनका निधन हो गया। परिजन शव को घर ला रहे हैं। घटना से गांव के लोग सदमे में हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।