
बिजली की करंट से युवक की मौत
कजरैली, संवाददाता। सजौर थाना क्षेत्र के तेतरिया में गुरुवार की दोपहर विद्युत स्पर्शाघात से युवक
सजौर थाना क्षेत्र के तेतरिया में गुरुवार की दोपहर विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गांव के बिरबल पंडित के पुत्र अमरजीत पंडित (16) के रुप में की गई है। जानकारी के अनुसार युवक अपनी मां के साथ आम के बागीचे से जलावन के लिए लकड़ी लाने गया था। घर लौटते वक्त हल्की बारिश हो रही थी। उसकी मां लकड़ी का बोझा लेकर आगे निकल गई। युवक अपने हाथ में बांस का लग्गा लेकर आ रहा था। रास्ते में हाई वोल्टेज तार में लग्गा का स्पर्श हो जाने से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

सजौर थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




