पांच दिन से दूसरे गांव में रह रही थी युवती
बाईपास थाना क्षेत्र के बैजानी बगीचा में एक 21 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। युवती 15 दिनों से घर से बाहर रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

सबौर संवाददाता।बाईपास थाना क्षेत्र के बैजानी बगीचा में मंगलवार को पेड़ से फांसी के फंदे से लटके मिले शव की पुलिस ने घोघा थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजन को सौंप दिया। मृतका के पिता ने बताया कि वह 15 दिन से घर से बाहर रह रही थी। उन्हें जानकारी भी नहीं थी। इस संबंध में बायपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि शव की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजन के द्वारा आवेदन दिया गया है आगे कार्रवाई की जाएगी。
पांच दिन से बाईपास थाना के गांव में रह रही थी
युवती पांच दिन से बाईपास थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बताया कि गांव की लड़की से तीन वर्ष पूर्व उसने शादी की थी। उसका आना-जाना वहां होता रहता था। पांच दिन पूर्व उसने युवती के साथ जाने से मना कर दिया। उसने बताया कि वह लड़का लड़की नहीं किन्नर की तरह व्यवहार करती है। इसके बाद दोनों में विवाद भी हुआ था। इसके बाद युवती गुस्से में घर से निकल गई थी। बाद में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने भी प्रथम दृष्टा उसके पहनावे से युवक समझा था। महिला पुलिस की जांच में उसे लड़की बताया गया। इधर पुलिस इस मामले को लेकर उस गांव की लड़की के परिवार को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं एफएसएल टीम रिपोर्ट के जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


