
कटिहार : महानंदा नदी में नाव हादसे में एक महिला लापता
संक्षेप: प्राणपुर थाना क्षेत्र के काठघर पंचायत के औरलाबाड़ी गांव में एक नाव हादसे में 28 वर्षीय प्रियंका देवी लापता हो गई हैं। प्रियंका अपने परिजनों के साथ खेती के काम से लौट रही थीं, जब नाव में पानी भरने से यह दुर्घटना हुई। चार लोग तैरकर बच गए, जबकि प्रियंका की खोज जारी है।
प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काठघर पंचायत के औरलाबाड़ी गांव के वार्ड संख्या 09 निवासी रोहित मंडल की धर्म पत्नी प्रियंका देवी 28 वर्षीय सोमवार की देर शाम महानंदा नदी में नाव हादसे में लापता है। उक्त घटना की खबर आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी पाकर मंगलवार को सीओ शिखा कुमारी एवं राजस्व कर्मचारी मृत्युंजय कुमार के साथ औरलाबड़ी गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। लापता महिला की खोजबीन हेतु एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि लापता प्रियंका देवी अपने परिजनों के साथ दियारा में खेती कार्य के लिए गई हुई थी।

खेत से काम कर घर वापस लौटने के क्रम में महानंदा नदी में नांव में कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें लापता महिला के देवर रोहित मंडल, सोहित मंडल, उचित मंडल एवं छोटू मंडल सम्मिलित थे। टीना का नाव था। जिसमें पानी घुसने के कारण बीच नदी में नाव हादसा हुई।चार लोगों ने तैर कर जान बचाया।उक्त घटना से प्रियंका की मां एवं बेटा, बेटी सहित अन्य परिवारों का सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। उक्त घटना से औरलाबाड़ी गांव में मातम पसरा हुआ है। लापता महिला के पति गुजरात में मजदूरी करने गए हुए थे।घटना की जानकारी मिलने के बाद गुजरात से कटिहार के लिए रवाना हुआ। इधर लापता महिला के 10 वर्षीय बेटा नयन कुमार, 7 वर्षीय बेटी ब्यूटी कुमारी, मां शकुंतला देवी, भाई कृष्ण कुमार मंडल का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।घर में कोहराम छाया हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




