जमुई: तेज रफ्तार हाईवा ने युवक को रौंदा, मौत
बरहट थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक मुकेश टुडू को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक शव को एक किलोमीटर तक खींचता रहा और फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरहट। निज संवाददाता। बरहट थाना क्षेत्र के एन एच 333 मलयपुर -लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग खादीग्राम बनगामा के पास शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार हाईवि ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिस कारण युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की बाइक ट्रक के अगले केबिन में फंस गई जिसे ट्रक चालक द्वारा एक किलोमीटर तक घसीटते ले जाया गया।शव के ट्रक से निकल सड़क किनारे होने तक चालक ट्रक को भगाता रहा और फरार हो गया। जिस कारण मृतक का शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। युवक की पहचान मुंगेर जिला के गंगटा थाना क्षेत्र के बिहवे गांव निवासी मुकेश टुडू पिता विजय टुडू के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि मृतक अपने नानी घर जगुआजोर आया हुआ था। वे अपने बाइक पर सवार होकर लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा है। तभी बंनगामा के समीप लक्ष्मीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी और युवक की बाइक को एक किलोमीटर तक घसीटते हुए फरार हो गया। डायल 112 की युवक के शव पर पड़ी नजर रात्रि गस्ती कर रहे डायल 112 की पुलिस मुख्य मार्ग से पांड़ों की ओर जा रहा था तभी बनगामा गांव के समीप सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में युवक सड़क किनारे दिखाई पड़ा। पुलिस ने तुरंत वाहन रोक युवक देखा को देखा और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की छानवीन में जुट गई। देर रात युवक की बाइक को पुलिस ने 1 किलोमीटर दूर खादीग्राम चौक के समीप से बरामद किया तथा नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। इस संबंध में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया की सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


