Bhagalpur News: अररिया: बच्चे को लेकर रोड पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Bhagalpur News: अररिया की एक महिला, जो अपने बच्चों को लेकर सड़क पार कर रही थी, तेज गति से आ रही बाइक से टकरा गई। गंभीर चोटों के बाद महिला की सदर अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उनके पांच वर्षीय बच्चे का इलाज चल रहा है। यह घटना सिकटी प्रखंड क्षेत्र के मुरारीपुर वार्ड संख्या 11 में हुई।

Bhagalpur News: अररिया, निज संवाददाता। गोद में बच्चों को लेकर सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, इलाज के दौरान महिला की सदर अस्पताल अररिया में मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय बच्चा का इलाज चल रहा है। घटना सोमवार देर शाम को जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र के मुरारीपुर वार्ड संख्या 11 स्थित ततमा टोला की है।
घटना का विवरण
दरअसल सिकटी प्रखंड के मुरारीपुर वार्ड संख्या 11 निवासी 45 वर्षीया वर्षा देवी अपने पांच साल के बच्चे को गोद में लेकर सड़क के एक किनारे से दूसरी ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने महिला और बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वर्षा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, उनके साथ मौजूद पांच वर्षीय बच्चे को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल वर्षा देवी और बच्चे को आनन-फानन में सामुदायिक अस्पताल सिकटी पहुंचाया गया।
अस्पताल में इलाज
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन वर्षा देवी को सदर अस्पताल अररिया लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों के बीच चीख- पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की गोतनी बूचनी देवी ने बताया कि वर्षा देवी अपने बच्चे के साथ सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी,इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और बच्चे को भी गंभीर चोटें आईं।
पुलिस की कार्रवाई
इधर, अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना ओडी स्लिप के माध्यम से यातायात थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। इधर यातायात थानेदार प्रेमचंद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परियों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


