Tragic Accident Woman Killed by Uncontrolled Truck in Chautham Protests Erupt खगड़िया : ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, किया जाम, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Accident Woman Killed by Uncontrolled Truck in Chautham Protests Erupt

खगड़िया : ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, किया जाम

चौथम में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर 47 वर्षीय महिला कल्पना देवी की मौत हो गई। दूसरी महिला सुधा देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने एनएच 107 को जाम कर दिया। पुलिस ने शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 27 Dec 2024 06:05 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया : ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, किया जाम

चौथम। एक प्रतिनिधि। चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 स्थित कैथी गांव के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक के धक्के से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कैथी गांव के निकट एनएच 107 को कैथी के समीप जाम कर दिया। बाद में स्थानीय मुखिया शशि भूषण कुमार एवं ग्रामीणों के समझाने के बाद जाम तोड़ा गया। मृतक की पहचान कैथी नया टोला निवासी अजय सिंह की 47 वर्षीया पत्नी कल्पना देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान सुधा देवी के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला सुधा देवी अपने पति के साथ बासा पर जा रही थी। वहां सड़क पर एक ट्रक खड़ी हुई थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचलते हुए चली गई। जिसमें कल्पना देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सुधा देवी का हाथ कट गया। इधर घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर डुमरी पुल की ओर भागने में सफल रहा। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। फिर गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। जाम की सूचना के बाद वहां मध्य बौरने पंचायत के मुखिया शशि भूषण कुमार, उप मुखिया मुकेश कुमार सिंह, वार्ड सदस्य विजय पोद्दार, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहन सिंह, स्थानीय चंदन शर्मा सहित काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जबकि 112 पुलिस के आमोद कुमार सिंह एवं थाना में पदस्थापित पीएसआई राकेश कुमार पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इधर तीन घंटे तक सड़क जाम रहा। जाम कर रहे लोगों का कहना था कि सड़क पर कई जगहों पर वाहन खड़ा कर दिया जा रहा है। जबकि सड़क पर गिट्टी और बालू भी रख दिया जाता है। जिस कारण सड़क हादसा हो रहा है। ऐसे डिपो वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।