जमुई: ट्रक ने युवक को कुचला मौके पर मौत, तीन घंटे सड़क जाम

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

गिद्धौर के संसारपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने 40 वर्षीय बिरजू यादव को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिरजू आइसक्रीम बेचता था और झाझा जा रहा था। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य राजमार्ग जाम कर दिया।

जमुई: ट्रक ने युवक को कुचला मौके पर मौत, तीन घंटे सड़क जाम

जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट गिद्धौर, निज संवाददाता। गिद्धौर झाझा मुख्य राजमार्ग पर संसारपुर गांव के निकट एक मालवाहक ट्रक वाहन द्वारा एक चालीस वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिये जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान गंगरा पंचायत के तारडीह गांव निवासी बिरजू यादव के रूप में हुई है। घटना को लेकर बताया जाता है मृतक आइसक्रीम बेचने का कार्य करता है। वो अपने गांव तारडीह से झाझा की ओर जा रहा था, कि इसी क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने गिद्धौर की ओर से जाने के क्रम में उसे कुचल डाला। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

वही घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक वाहन छोड़ फरार हो गया। इधर घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को ग्रामीणों से मिलते ही आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंच थानाध्यक्ष राशि मालिक, अवर निरीक्षक रंजीत कुमार राय, ममता प्रकाश, पंकज सिंह, मनीष कुमार, बीडीओ सुनील कुमार आदि घटना स्थल पर कैंप किये हुए हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य राजमार्ग को लगभग तीन घण्टे तक जाम कर दिया। वहीं घटना स्थल पर मौजूद गंगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी कल्याण सिंह द्वारा सामाजिक पहल कर जाम को कड़ी मशक्कत कर तोड़वाया गया। घटना के बाद गिद्धौर पुलिस घटना को अंजाम देने वाले ट्रक वाहन को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। इस घटना के कारण मुख्य राजमार्ग के संसारपुर गांव के निकट सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। वहीं इस सड़क हादसे में बिरजू यादव के हुए मौत से पत्नी सबिता देवी, पुत्र मिथुन यादव, छोटू कुमार, पुत्री गायत्री देवी सहित पूरा परिवार गहरे सदमें में हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।