ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत
सन्हौला-धोरैया मार्ग पर भुड़िया गांव के पास हुआ हादसा धनकुंड क्षेत्र की शिक्षिका पति के

सन्हौला, संवाद सूत्र। सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग पर भुड़िया गांव के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बीबी सितारा परवीन (38 वर्ष) पति मो. अब्दुल निवासी बबुरा, थाना धनकुंड धोरैया जिला बांका के रूप में हुई। दुर्घटना में मो. अब्दुल भी घायल है।
ग्रामीणों का आक्रोश
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चार घंटा सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। व्यस्त मार्ग होने के कारण दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे शिक्षका धोरैया के अस्सी बटसार से ड्यूटी कर अपने स्कूटी से पति के साथ सन्हौला बाजार होकर अपना घर बबुरा लौट रही थी। मो. अब्दुल स्कूटी चला रहा था। पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी से ठोकर मार दिया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और शिक्षिका गिर गई। ट्रक का पिछला चक्का शिक्षिका के सिर पर चढ़ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर सन्हौला थानाध्यक्ष रूपेश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। स्थिति नियंत्रण में नहीं देख घोघा, अमडंडा और रसलपुर थाना से पुलिस बुलाई गई। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार, राजस्व अधिकारी सुरेंद्र कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। मुआवजे का आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। शाम चार बजे आवागमन सामान्य हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि ट्रक को थाना लाया गया है। ट्रक का चालक फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार की तरफ से अभी कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


