खगड़िया: अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक स्कूली छात्र की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

रवि शंकर की रिपोर्ट खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र

खगड़िया: अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक स्कूली छात्र की मौत

रवि शंकर की रिपोर्ट खगड़िया, नगर संवाददाता।जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बछौता गांव में बुधवार को अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक छात्र की मौत हो गई। मृत छात्र बछौता गांव के वार्ड संख्या 5 के रहने वाले मोहम्मद अख्तर का पुत्र मोहम्मद साहुल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र सुबह में स्कूल गया हुआ था। इसी दौरान दिन के लगभग नौ बजे स्कूल परिसर से बाहर निकलकर वह सड़क पर पहुंचा कि सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

वही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मो. साहुल मिडिल स्कूल बछौता में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। इधर मोरकाही थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।