घर का करकट उड़ने से मलबे में दबकर मासूम की मौत, बहन घायल
स्टोरी टैग : आंधी का कहर आंगन में खेल रहे भाई-बहन बने

शाहकुंड, एक संवाददाता। प्रखंड में सोमवार की दोपहर आयी तेज आंधी के कारण पचकठिया गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पचकठिया में एक घर का करकट (एस्बेस्टस) उड़कर गिर जाने से उसके नीचे दबकर एक मासूम बालक की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय ये दोनों बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। ग्रामीण अनिल दास ने बताया कि करकट के मलबे के नीचे दबने से संतोष दास के पांच वर्षीय पुत्र कैरब कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छह वर्षीय बहन सृष्टि कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक बालक दो भाइयों और दो बहनों में से एक था। इस घटना के बाद से पूरे पड़ोस और गांव में गहरा शोक और निराशा का माहौल है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन किसी के द्वारा अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


