अररिया: टहलने के दौरान अनियंत्रित बाइक की ठोकर से 43 वषीय युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

रानीगंज से पवन कुमार की रिपोर्ट रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसा-बिशनपुर मार्ग पर गुरुवार

अररिया:  टहलने के दौरान अनियंत्रित बाइक की ठोकर से 43 वषीय युवक की मौत

रानीगंज से पवन कुमार की रिपोर्ट रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसा-बिशनपुर मार्ग पर गुरुवार की देर शाम पचीरा कजरा टोला के समीप पैदल टहल रहे 43 वर्षीय युवक को एक अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी। इससे युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने बाइक को अपने पास रखा है। मृतक ढलाव ऋषिदेव पचीरा पंचायत के वार्ड संख्या 10 कजरा टोला निवासी लक्ष्मी ऋषिदेव का बेटा था। घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा था। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की देर शाम को ढलाव ऋषिदेव अपने घर से कुछ ही दूर टहलने गया था।

इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने ढलाव ऋषिदेव को जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से ढलाव ऋषिदेव गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से ढलाव ऋषिदेव को इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान यहां ढलाव की मौत हो गयी। इधर घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। इधर शुक्रवार की सुबह स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ललन मंडल, डॉ राजू मंडल, पूर्व मुखिया रामानंद सिंह आदि मृतक के घर पहुंचकर ढाढस बंधाया। शुक्रवार को रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।