नवगछिया में भीषण हादसा: ट्रक और पिकअप की टक्कर में तीन मरे, छह घायल
नवगछिया के बाबा विशु राउत सेतु पर बुधवार को एक भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की टक्कर में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी चालक फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नवगछिया (भागलपुर) से संजीव चौरसिया की रिपोर्ट: नवगछिया के बाबा विशु राउत सेतु पर बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक और पिकअप की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है और 6 घायल है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी नवगछिया के ही रहने वाले हैं। नवगछिया के बाबा विशु रावत पुल पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन और पिकअप 407 की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मिल्की गांव निवासी संजो देवी (60 वर्ष) और कारी देवी (55 वर्ष, पति- प्रकाश मंडल) और पा चो चौधरी के रूप में हुई है।
घायलों में फुदनी चौधरी (55), मनोज यादव (40) और शोभा देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं चंपा देवी (40) और बेचनी देवी (50) का इलाज नवगछिया में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के SI(T) महेश कुमार राय, पुलिसकर्मी राहुल राज, सुनील कुमार और चालक संजय यादव मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार सभी लोग पटना से मजदूरी कर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप 407 को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


