Bhagalpur News: भागलपुर में आर्मी की तैयारी कर रहे युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत, दो इलाजरत
Bhagalpur News: भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड में मंगलवार सुबह, तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। 18 वर्षीय मंचन कुमार मंडल की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने मुआवजा और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

Bhagalpur News: भागलपुर। जिले के खरीक प्रखंड स्थित लत्तीपुर चौक से आगे गंगाधर बाबा स्थान के समीप मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सड़क पर आर्मी की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे तीन युवकों को मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उस्मानपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी गोखुल मंडल के 18 वर्षीय पुत्र मंचन कुमार मंडल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि जमालदीपुर निवासी दिलखुश कुमार और आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया।
घटना का विवरण
मृतक मंचन कुमार मंडल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता गोखुल मंडल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा एवं दोषी चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लत्तीपुर चौक पर कई घंटों तक सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलने पर खरीक, बिहपुर एवं झंडापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। खरीक थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल मिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
अस्वीकृति पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


