शाहकुंड में ट्रैक्टर के धक्के से स्कूटी पर सवार किसान सलाहकार की मौत

Mar 07, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

शाहकुंड में अमरपुर स्टेट हाइवे 85 पर एक ट्रैक्टर की टक्कर से किसान सलाहकार निशित कुमार की मौत हो गई। 45 वर्षीय निशित कुमार अपने बगीचे के पास स्कूटी पर सवार थे, तभी ईंट लोड ट्रैक्टर ने उन्हें धक्का मार दिया। परिजनों में मातम है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और जांच जारी है।

शाहकुंड में ट्रैक्टर के धक्के से स्कूटी पर सवार किसान सलाहकार की मौत

शाहकुंड, एक संवाददाता। शाहकुंड-अमरपुर स्टेट हाइवे 85 पर अंबा ठाकुरबाड़ी के पास ट्रैक्टर के धक्के से स्कूटी पर सवार किसान सलाहकार निशित कुमार उर्फ गुड्डू (45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को तुरंत अस्पताल लाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अंबा निवासी और इसी पंचायत के किसान सलाहकार निशित कुमार अपने बगीचे के पास से स्कूटी पर सवार होकर घर आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे ईंट लोड ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया।

सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें शाहकुंड सीएचसी लाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें तीन पुत्री और एक पुत्र हैं। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने कहा कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। चालक फरार हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।