
खगड़िया: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा हुआ है कोहराम
चौथम के नीरपुर पंचायत के आदाबारी गांव में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 50 वर्षीय भवानी देवी बाइक से इलाज के लिए बेगूसराय जा रही थीं, तभी एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से...
चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के आदाबारी गांव निवासी एक महिला की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के घर कोहराम मच गया। मृतका की पहचान आदाबारी गांव निवासी 50 वर्षीय भवानी देवी के रूप में हुई है। दरअसल में भवानी देवी बाइक से इलाज कराने के लिए गत 1 सितंबर को बेगूसराय जा रही थी। इसी क्रम में वह एक चार चक्का वाहन के चपेट में आ गई। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए शहर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जहां से रेफर कर दिया गया। वहां से बेगुसराय इलाज के लिए ले जाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है। इस बीच लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत कुमार मृतका के घर पहुंचकर सांत्वना दी। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की घटना की छानबीन की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




