अररिया : अनियंत्रित बाइक की ठोकर से आठ वर्षीया बच्ची की दर्दनाक मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भरगामा से प्रभात किरण की रिपोर्ट... भरगामा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शुक्रवार

अररिया : अनियंत्रित बाइक की ठोकर से आठ वर्षीया बच्ची की दर्दनाक मौत

भरगामा से प्रभात किरण की रिपोर्ट... भरगामा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सड़क पार कर रही आठ वर्षीय बच्ची अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गयी। मौके पर ही बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहे। मृतका पायल कुमारी शेखपुरा वार्ड संख्या आठ निवासी शिवचन्द्र कुमार साह की बेटी थी। हादसे से जहां मृतका क घरों में कोहराम मचा है वहीं गांव में मातम पसरा है । घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह भरगामा थाना क्षेत्र के शेखपुरा वार्ड संख्या आठ निवासी शिवचन्द्र कुमार साह की आठ वर्षीया बेटी पायल कुमारी सड़क पार कर रही थी ।

इसी दौरान काले रंग की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में वह आ गई । बताया जाता है कि बाइक पर दो युवकों सवार थे तथा चालक काफी तेज रफ्तार से चलाते हुए बच्ची को कुचल दिया ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।