मुंगेर: बरियारपुर में हाइवा की टक्कर से मजदूर की मौत, सड़क जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बरियारपुर (मुंगेर)से संजय प्रसाद की रिपोर्ट बरियारपुर। बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग में बहादुरपुर बजरंगबली स्थान के

मुंगेर: बरियारपुर में हाइवा की टक्कर से मजदूर की मौत, सड़क जाम

बरियारपुर (मुंगेर)से संजय प्रसाद की रिपोर्ट बरियारपुर। बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग में बहादुरपुर बजरंगबली स्थान के समीप गुरुवार दोपहर हाइवा की टक्कर से 60 वर्षीय मजदूर मनोज मंडल की मौत हो गई। घटना के विरोध में परिजनों तथा ग्रामीणों ने घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर दिया। सड़क करीब दो घंटे तक जाम रही। बरियारपुर पुलिस के प्रयास से जाम हटवाया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है।मृतक मनोज मंडल नाकी लोहची गांव के रहने वाला था। बताया जाता है कि मनोज मंडल साइकिल से किसी काम को लेकर बहादुरपुर गांव आए थे। जब वे वापस घर लौट रहे थे तो बरियारपुर की तरफ से पीछे से आ रही एक हाइवा ने टक्कर मार दी।

घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए बरियारपुर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।