जमुई : खैरा के खड़ूई गांव में 4 वर्षीय अंकुश की कुएं में डूबने से मौत, खेलते समय हुआ हादसा
खैरा के खड़ूई गांव में शनिवार सुबह एक 4 वर्षीय बच्चे अंकुश कुमार की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बच्चा खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गया और गिर गया। बच्चे की मां ने खोजबीन की, तब पता चला कि वह कुएं में गिर गया है। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

खैरा । निज संवाददाता प्रखंड अंतर्गत खड़ूई गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खड़ूई गांव निवासी विनय यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुश घर के बगल में खेल रहा था, जबकि उसकी मां पास के खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं के पास पहुंच गया और असावधानीवश उसमें गिर गया। कुछ समय बाद जब बच्चे की मां ने उसे आसपास नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की।
तलाश के दौरान पता चला कि बच्चा कुएं में गिर गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया और तुरंत खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं घर से थोड़ी दूरी पर खुला हुआ था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना ने एक बार फिर खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


