सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Feb 08, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर के तुलसीपुर निवासी 33 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौत शनिवार को मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वह नवगछिया जा रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मारी और फरार हो गया। उपचार के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल से मायागंज लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी 33 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौत शनिवार को इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में हो गई। बरारी थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि उनका पुत्र बाइक से नवगछिया जा रहा था। 14 नंबर रोड जमुनिया कब्रिस्तान के पास एक बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी और घटनास्थल पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। डायल 112 की टीम ने घायल प्रदीप को नवगछिया स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां से रेफर होने के बाद मायागंज में इलाज के लिए लाया गया।

इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।