कटिहार: सड़क दुर्घटना में डेढ़ वर्ष के बालक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कदवा थाना क्षेत्र में फुटकहा गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से मोहम्मद समीर के डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद मिन्हाज की मौत हो गई। बच्चा सड़क पर खेल रहा था, जब मक्के से लदा ट्रैक्टर उसे टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

कटिहार: सड़क दुर्घटना में डेढ़ वर्ष के बालक की मौत

कदवा से कौशल भारती की रिपोर्ट कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामागढ़ कुम्हड़ी मुख्य पी डब्लू डी पथ पर फुटकहा गांव में अज्ञात वाहन से ठोकर लगने के कारण मोहम्मद समीर के डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद मिन्हाज की इलाज के क्रम में कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम बच्चा सड़क के किनारे खेल रहा था। संध्या लगभग छह बजे ही सड़क से मक्के से लदा ट्रैक्टर कुम्हड़ी गांव की ओर आ रहा था।ट्रैक्टर की ठोकर से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में बच्चे को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया।

जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया। परिजनों द्वारा बच्चा को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के क्रम में बच्चे की मौत हो गयी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।