भागलपुर : रविवार की सुस्ती के बाद आज चार पहिया वाहनों पर सख्ती शुरू
Mar 02, 2026 12:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बढ़ाई गई है। रविवार को सुस्ती के बाद, सोमवार से चार पहिया वाहनों के चालान काटने का निर्देश एसएसपी ने दिया है। नई व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। डीएसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने सख्ती की पुष्टि की।

भागलपुर। ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई में रविवार को सुस्ती के बाद सोमवार को चार पहिया वाहनों के विरुद्ध सख्ती शुरू हो गई है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चार पहिया वाहनों का चालान काटने का निर्देश एसएसपी ने दिया है। सोमवार को कितने वाहनों का चालान कटा इसकी जानकारी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से पता चल सकेगा। नई व्यवस्था को सुदृढ़ता से लागू करने के लिए रविवार को पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। डीएसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि सोमवार से सख्ती होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


