Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTraffic Management Plan for Auto and E-Rickshaws in Saharsa
सहरसा : ई रिक्शा और ऑटो परिचालन के लिए होगा रूट निर्धारित

सहरसा : ई रिक्शा और ऑटो परिचालन के लिए होगा रूट निर्धारित

संक्षेप:

सहरसा में प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में यातायात प्रबंधन योजना की समीक्षा की गई। शहर में पंजीकृत ई रिक्शा 6141 और ऑटो रिक्शा 6881 हैं। योजना के तहत, रूटों का टैगिंग और पार्किंग स्थल चिन्हित करने की प्रक्रिया में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।

Jan 31, 2026 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सहरसा । नगर संवाददाता प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार राजेश कुमारकी अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सुव्यस्थित यातायात प्रबंधन एवं परिचालित ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा के परिचालन को विनियमित करने संबंधित योजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की शहर अंतर्गत वर्तमान में पंजीकृत ई रिक्शा 6141 एवं ऑटो रिक्शा की 6881 है।योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में निर्धारित प्रत्येक जोन में रूटों का टैगिंग करते हुए आवश्यकतानुसार संबंधित निकायों के समन्वय से ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा के पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहरी क्षेत्र के विभिन्न रूटों के बीच ओवरलैपिंग को न्यून करने एवं यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने निमित निर्धारित सभी रूटों को जोन में विभाजित कार्य हुए प्रत्येक जोन के लिए कलर कोड निर्धारित किया जाएगा। ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा को संबंधित जोन एवं रूट के साथ पुलिस थाना को टैगिंग किया जाएगा ।आयोजित बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विचार किया गया।योजना के सम्यक क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमिटी का गठन किया गया है। जिसमें डीडीसी , एसपी , यातायात डीएसपी , सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक सदस्य एवं ऑटो, ई रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधि आमंत्रित सदस्य के रूप में होंगे।शहर अंतर्गत सभी ऑटो ई रिक्शा चालकों से यह अपेक्षित होगा कि सभी आवश्यक कागजात फरबरी माह तक अद्यतन करा लेंगे।