लोहिया पुल से हटेंगे वेंडर्स, जाम से मिलेगी मुक्ति, नगर निगम ने शुरू की पुनर्वास की तैयारी

Nov 21, 2025 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

नगर आयुक्त की पहल पर अब भूमि ढूंढने की कवायद हुई तेज एसपी सिटी के

लोहिया पुल से हटेंगे वेंडर्स, जाम से मिलेगी मुक्ति, नगर निगम ने शुरू की पुनर्वास की तैयारी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बन चुकी जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने अब कमर कस ली है। शहर को दक्षिणी क्षेत्र को जोड़ने और लाइफलाइन माने जाने वाले लोहिया पुल को अब पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाने का फैसला लिया गया है। इस योजना के तहत लोहिया पुल के ऊपर और नीचे दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को स्थायी तौर पर हटाया जाएगा, लेकिन प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें पहले वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। बता दें कि हाल ही में जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर के प्रमुख स्थलों लोहिया पुल, डिक्सन मोड़ और स्टेशन चौक सहित पूरे शहर में लगने वाले भीषण जाम की गहन समीक्षा की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस समीक्षा में यह स्पष्ट हुआ कि जाम का मुख्य कारण वाहनों की अधिकता के साथ साथ अतिक्रमण भी है। पुल के ऊपर और नीचे बेतरतीब तरीके से लगी दुकानों के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे यातायात बुरी तरह बाधित होता है। क्योंकि यह मार्ग रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को जोड़ने वाला मुख्य लिंक है, इसलिए यहां जाम लगते ही पूरा शहर थम सा जाता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर आयुक्त शुभम कुमार और सिटी एसपी ने आपसी समन्वय स्थापित कर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की है। ये हैं योजना के मुख्य बिंदु - भूमि की तलाश: स्ट्रीट वेंडर्स को हटाने से पहले उन्हें रोजगार के संकट से बचाने के लिए नई जगह दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन युद्धस्तर पर भूमि की तलाश कर रहा है। - वेंडिंग जोन का निर्माण: चयनित भूमि पर व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे जहां ये दुकानदार अपना व्यवसाय सम्मानजनक तरीके से चला सकेंगे। - संयुक्त कार्रवाई: जगह चिह्नित होते ही पुलिस और निगम की टीम संयुक्त अभियान चलाकर लोहिया पुल को खाली कराएगी। क्या कहा नगर आयुक्त ने नगर आयुक्त शुभम कुमार ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, हम सिर्फ वेंडर्स को हटाना नहीं चाहते, बल्कि उन्हें व्यवस्थित भी करना चाहते हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से जमीन ढूंढी जा रही है। लोहिया पुल के अतिक्रमण मुक्त होने से स्टेशन चौक और डिक्सन मोड़ पर भी यातायात सुगम हो जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।