जमुई: सिकंदरा चौक पर लगा हाई मास्क लाइट खराब, अंधेरे में जीने को दिवस है लोग
सिकंदरा में मुख्य चौक पर ट्रैफिक लाइट खराब होने के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ठंड और कुहासे के कारण सुबह अंधेरा रहता है। यहाँ की हाई मास्क लाइट भी कई महीनों से खराब है, जिससे बाजार जल्दी बंद हो जाते हैं। विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने जल्दी ठीक कराने का आश्वासन दिया है।

सिकंदरा। चार जिलों को जोड़ने वाली सिकंदरा मुख्य चौक पर लगा ट्रैफिक लाइट खराब रहने के कारण अंधेरे में लोग रहने के लिए मजबूर है। एक तरफ जहां इस भीषण ठंड में प्रतिदिन सिकंदरा चौराहे पर ठंड का दस्तक देते हुए सुबह में कुहासे से अंधेरा छाया हुआ रहता है। तो वहीं दूसरी तरफ हाई मास्क लाइट खराब रहने से अंधकार दिखाई पड़ता है। चार जिलों को जोड़ने वाला यह सिकंदरा चौराहा जो जमुई, शेखपुरा, लखीसराय व नवादा जिले को जोड़ने वाली सिकंदरा मुख्य चौक से प्रतिदिन हजारों गाड़ियां बिहार के कई जिले सहित अन्य राज्यों के लिए गुजरती है। जबकि सिकंदरा चौक पर दो हाई मास्क लाइट है एक गीतांजलि होटल के समीप तो दूसरा मां जगत जननी जगदंबा मंदिर के समीप।
पहला गीतांजलि होटल के समीप का हाई मास्क लाइट कई वर्षों से शोभा की वस्तु दिखाई दे रहा है तो वही जगदंबा मंदिर के समीप लगा हाई मास्क लाइट महिनों से एक बल्ब के सहारे जिंदा है। जहां शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। चौक चौराहों पर अंधेरा रहने से लोगों का बाजार सवेरे ही बंद हो जाता है। एक तो दिन छोटा रहने की वजह से शाम 5:00 बजाते ही अंधेरा छा जाता है तो वहीं दूसरी तरफ सुबह में अंधेरी रहने से और ठंड का प्रकोप बढ़ते देखकर लोग घरों में दुबके नजर आते हैं। सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हाई मास्क लाइट अगर खराब हुई है तो उसे बहुत जल्द ठीक कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




