Traffic Jam on NH 80 Four-Hour Gridlock Affects School Children कहलगांव से त्रिमुहान और एकचारी तक चार घंटे लगा जाम, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTraffic Jam on NH 80 Four-Hour Gridlock Affects School Children

कहलगांव से त्रिमुहान और एकचारी तक चार घंटे लगा जाम

कहलगांव,निज प्रतिनिधि एनएच 80 कहलगांव से त्रिमुहान और एकचारी मोहनपुर रोड के एकचारी गांव

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 11 Sep 2025 05:09 AM
share Share
Follow Us on
कहलगांव से त्रिमुहान और एकचारी तक चार घंटे लगा जाम

कहलगांव,निज प्रतिनिधि एनएच 80 कहलगांव से त्रिमुहान और एकचारी मोहनपुर रोड के एकचारी गांव तक 4 घंटा से ज्यादा देर तक जाम लगा रहा। एनएच 80 के निर्माण कार्य को लेकर पुलिया निर्माण का कार्य शहर के बस स्टैंड के पास और नहर पुल के पास किया जा रहा है। जिस वजह से वन वे परिचालन हो रहा है। ट्रैफिक नियंत्रण नहीं किए जाने को लेकर भीषण जाम लग रहा है। बुधवार की सुबह सात बजे से जाम लग गया। 11 बजे के बाद राहगीरों के प्रयास से वाहनों का सरकाना शुरू हो पाया। इस दौरान जाम में फंसे आम लोगों के अलावा स्कूली बच्चों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

जाम के कारण सुवह में कई स्कूली बच्चे अपने स्कूल समय से नहीं पहुंच सके। वाहन में फंसे बच्चे एक से दो किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचे। कई स्कूली वाहन जाम की वजह से बच्चों को वापस लेकर लौट गई। जाम इस कदर था कि बाइक तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल था। वहीं त्रिमुहान-एकचारी रोड के साथ घोघा के गोल सड़क के पास सड़क निर्माण की वजह से वन वे परिचालन को लेकर रुक-रुककर जाम लगने का सिलसिला दिन भर जारी रहा। इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल ने बताया कि एनएच 80 के निर्माण की वजह से वन वे परिचालन होने से जाम लग रहा है। पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर ट्रैफिक को संचालित किया जाय।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।