
दो घंटे लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसी
गोराडीह-भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग पर मोजाहिदपुर इसाकचक एवं लोदीपुर थाना क्षेत्र के बौंसी रेलवे पुल के निकट लगातार जाम लग रहा है। सोमवार को दो घंटे तक जाम लगा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से जाम हटाने की व्यवस्था करने की अपील की है।
गोराडीह-भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग स्थित मोजाहिदपुर इसाकचक एवं लोदीपुर संयुक्त थाना क्षेत्र सीमा पर बौंसी रेलवे पुल के समीप लगातार जाम लग रहा है। सोमवार को भी दोपहर बाद दो घंटे तक जाम लग गया। जिसके कारण सड़क पर दोनों तरफ सभी वाहनों की लंबी कतार लग गई। तीन पहिया यात्री वाहन से लेकर स्कूल बस तक इस लंबी कतार एवं जाम में फंसी रही। जाम इतना लग गया कि सड़क पर शीतला स्थान चौक से लेकर सरमसपुर तक दोनों तरफ से सभी वाहनों की कतार लग गई। पुल के समीप गाड़ी ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों तरफ से वहां घुसने के बाद और जाम लग रहा था।
वहीं बौसी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के पाइलिंग एरिया में भी वन-वे होने के कारण दोनों तरफ से वाहन घुस जाने के बाद और जाम लग गया। शहरी क्षेत्र मोजाहिदपुर इसाकचक थाना के पुलिस जाम हटाने के लिए मौजूद नहीं थे। लोग जाम में ही जैसे-तैसे निकलने के लिए मारामारी कर रहे थे। हालांकि कुछ देर के बाद वहां पुलिस पहुंची और जाम को हटाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के हटते ही रुक-रुक कर जाम लग रहा था। लोदीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज पंडित ने कहा कि प्रतिदिन रुक-रुक कर भीषण जाम लगता है यहां पर पुलिस की व्यवस्था हो तभी जाम से निजात मिल सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




