भागलपुर: बायपास सहित शहर में सुबह लगा जाम
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
नवगछिया की तरफ लगने वाला जाम भागलपुर पर भी असर डाल रहा है। मंगलवार से शुरू हुआ जाम बुधवार को भी जारी रहा, जिससे लोगों को बस और ट्रेन पकड़ने में कठिनाई हुई। कई शिक्षक भी अपनी ड्यूटी के लिए देर से पहुंचे। लोहिया पुल पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।

भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नवगछिया की तरफ लगने वाले जाम का असर भागलपुर पर भी पड़ रहा है। मंगलवार से ही लगा जाम का असर बुधवार को भी देखने को मिला। सुबह से ही जाम का बैकलॉग भागलपुर के बायपास पर रहा। जिसकी वजह से कई लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से एक तरफ जहां बस व ट्रेन पकड़ने के लिए जा और आ रहे लोग जाम में फंस गए तो बुधवार सुबह अपनी ड्यूटी के लिए निकले शिक्षक भी इस जाम की वजह से अपने स्कूलों में देर से पहुंचे। इधर शहर के लोहिया पुल पर भी बुधवार सुबह बसों के लगने की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


