Bhagalpur News: अंतिम सोमवारी को एनएच-31 पर छह घंटे जाम

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: बिहपुर प्रखंड के मड़वा स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ से एनएच-31 पर छह घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और वाहनों को व्यवस्थित किया, जिससे धीरे-धीरे जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जाम की पुष्टि की।

Bhagalpur News: अंतिम सोमवारी को एनएच-31 पर छह घंटे जाम

Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के मड़वा स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण एनएच-31 पर करीब छह घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। अहले सुबह से करीब 10 बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम को देखते हुए तैनात पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और वाहनों को एक लाइन में धीरे-धीरे आगे बढ़ाकर आवागमन सुचारु कराया। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। पुलिस बल की तत्परता से वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया, जिससे धीरे-धीरे जाम समाप्त हो गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: अंतिम सोमवारी को एनएच-31 पर छह घंटे जाम