
दिनभर रुक-रुककर लगता रहा जाम
भागलपुर के शहरी क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर जाम लगा रहा। सुबह 9 बजे से शुरू होकर, यातायात पुलिस जाम हटाने में बेबस रही। कामकाजी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड से निकलने वाली बसों के...
भागलपुर। शहरी क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। जाम सुबह 9 बजे से ही लगना शुरू हो गया था। जाम हटाने में यातायात पुलिस बेबस दिखी। माइक से अनाउंस करने के बाद भी जाम नहीं हट रहा था। कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरी क्षेत्र के अमूमन सभी इलाकों में जाम लगा हुआ था। कोयला डिपो स्थित बस स्टैंड से निकलने वाली सभी बसें उल्टा पुल पर रोककर सवारी उतारने और चढ़ाने का काम करते हैं। इस वजह से भी भीषण जाम लगता है। तातारपुर से स्टेशन चौक तक भीषण जाम कई बार लगा।
खलीफाबाग चौक पर भी दिन भर गाड़ियां रुक-रुककर चल रही थीं। ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में यातायात पुलिस कई जगहों पर तैनात है। मंगलवार को मंथर गति से यातायात का परिचालन हो रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




