
धनतेरस के दिन लगा लंबा जाम, रेंगते हुए नजर आए वाहन
भागलपुर में धनतेरस के दिन भीषण जाम लगा रहा। जाम न लगे इसके लिए शनिवार की सुबह से ही 100 की संख्या में यातायात सिपाहियों की तैनाती की गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी शहर में सुबह से लेकर देर रात तक जाम लगता रहा। जाम के कारण कई कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भागलपुर में धनतेरस के दिन भीषण जाम लगा रहा। जाम न लगे इसके लिए शनिवार की सुबह से ही 100 की संख्या में यातायात सिपाहियों की तैनाती की गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी शहर में सुबह से लेकर देर रात तक जाम लगता रहा। जाम का आलम यह था कि जिस जगह से यातायात पुलिस की टीम जाम हटा कर जाती थी, महज 10 मिनट के अंदर दोबारा वहां पर जाम लग जाता था। जाम के कारण कई दुकानदार भी परेशान दिखे। यातायात पुलिस के द्वारा किए गए अपील का कोई विशेष असर स्थानीय दुकानदार पर नहीं दिखा।

शुक्रवार को ही यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने स्थानीय दुकानदार से अपील की थी कि सामान को सड़क पर न लगाएं । लेकिन इसके बावजूद भी अधिकांश दुकानदार अपने सामान को सड़क किनारे दुकान के आगे रख कर ही बेच रहे थे। शनिवार को भी कई नेताओं ने नामांकन किया था। इसको लेकर शहरी क्षेत्र के इलाकों में नेताओं का काफिला गुजरा इस वजह से भी जाम की स्थिति बनी रही। कोतवाली चौक से लेकर आदमपुर चौक आगे तक दिन के एक बजे के करीब भीषण जाम लगा रहा। जाम हटाने के लिए यातायात पुलिस की टीम हांफती दिखी। काफिला के गुजरने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पा रही थी। जाम के कारण कई कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यातायात पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में होने वाली काली पूजा को लेकर लोगों से बात कर विसर्जन को लेकर रूट निर्धारण करने का काम शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर कई चरण में काम किया जा रहा है। यातायात पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि धनतेरस के दिन लोगों को कम जाम का सामना करना पड़ा। दीवाली के दिन यातायात सामान्य रहेगा। काली पूजा के विसर्जन को लेकर रूट का मुआयना किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




