मधेपुरा: आंबेडकर चौक पर हर दिन जाम से जूझते हैं राहगीर
उदाकिशुनगंज से भटगामा जाने वाली पुरैनी अंबेडकर चौक पर मक्का खरीद सीजन में हर दिन घंटों जाम लग रहा है। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

पुरैनी, मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट उदाकिशुनगंज से भटगामा जाने वाली पुरैनी अंबेडकर चौक एसएच 58 पर मक्का खरीद सीजन शुरू होते ही हर दिन घंटों जाम की समस्या शुरू हो गयी है। जाम के कारण वाहन चालक को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। खासकर सीधी निकलने वाले वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। धर्मकांटा पर वजन कराने के लिए सड़क पर ही ट्रैक्टर और ट्रकों की दोनों तरफ लंबी कतार लग जाती है। इस दौरान स्कूली वैन और एंबुलेंस का भी निकलना मुश्किल हो रहा है। खास बात यह है कि इस सड़क से हमेशा छोटी बड़ी गाड़ियों के आने जाने का सिलसिला बना रहता है।
ऐसी स्थिति में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह सात बजे से ही मक्का लदे वाहन सड़क के दोनों किनारे खड़े हो जाते हैं। धर्मकांटा पर एक-एक गाड़ी को 20-25 मिनट का समय लगता है। तब तक दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। ऐसे में स्टेट हाईवे का एक लाइन पूरी तरह जाम हो जाता है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थाना अध्यक्ष कुंदन पासवान ने बताया कि इस दिशा में वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


