राघोपुर, निजी स्कूलों के पास मनमानी पार्किंग से भीषण जाम, मरीज घंटों फंसा, पुलिस नदारद
राघोपुर थाना क्षेत्र के नरहा बेरदह रोड पर एक निजी स्कूल के पास मनमानी पार्किंग के कारण भीषण जाम लग गया। करीब 25 निजी कारें सड़क पर खड़ी थीं, जिससे ट्रक फंस गया और एक मरीज को अस्पताल ले जा रहा ऑटो भी जाम में फंस गया। पुलिस ने समय पर मदद नहीं की।

राघोपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट राघोपुर थाना क्षेत्र के नरहा बेरदह रोड स्थित परसरमा के समीप मंगलवार को एक निजी स्कूल के पास निजी कारों की मनमानी पार्किंग ने भीषण जाम लगा दिया। करीब 25 निजी कारों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था, जिसमें से दो कार चालकों ने तो अपनी गाड़ियां सीधे सड़क पर ही लगा दीं। इसके चलते लगभग दो घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर कारों (बीआर 50 एएच 9336 और पीबी 09 एएं 9429) के खड़े होने से एक ट्रक बीच में फंस गया, जिससे आम लोगों का आना-जाना बिल्कुल बंद हो गया।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब एक मरीज को लेकर अस्पताल जा रहा एक ऑटो जाम में फंस गया। मरीज लदा यह ऑटो घंटों जाम में फंसा रहा, जिससे मरीज और उसके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इस मनमानी पार्किंग और जाम की सूचना राघोपुर थाना पुलिस को दी, लेकिन जानकारी के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घंटों बाद, कार मालिक अपनी कारें हटाने आए, लेकिन उन्होंने जाम में फंसे लोगों पर ही गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। इस घटना ने निजी स्कूल के पास पार्किंग की समस्या और पुलिस की निष्क्रियता को उजागर किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


