Bhagalpur News: विक्रमशिला पुल बंद होने को लेकर टीएमबीयू ने शुरू की तैयारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सितंबर के बाद होने वाली परीक्षा को लेकर हो रही प्रक्रिया नोडल कॉलेज में सादी

Bhagalpur News: विक्रमशिला पुल बंद होने को लेकर टीएमबीयू ने शुरू की तैयारी

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता विक्रमशिला पुल पर 28 अगस्त की रात के बाद से परिचालन पूरी तरह थम जाएगा। इसके बाद पुल पर नए स्लैब लगाने के बाद ही परिचालन शुरू होगा। इसमें लंबा समय लगेगा। इस लेकर टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की परेशानी देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, अगस्त के बाद होने वाली परीक्षाओं में विद्यार्थी को आवाजाही में परेशानी नहीं हो, इसी वजह से नवगछिया स्थित कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए उसी ओर परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, ताकि उन्हें इस तरह आने में परेशानी नहीं हो।परीक्षा संचालन को लेकर एक अंगीभूत विभाग को नोडल केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां परीक्षा संचालन के लिए सादी उत्तर पुस्तिकाओं को स्टॉक किया जाएगा।

जितने दिन पुल पर परिचालन बाधित रहेगा, उतने दिन के उत्तर पुस्तिका का स्टॉक नोडल कॉलेज में होगा। इससे परीक्षा तिथि जारी होने के बाद पुल पार कर उत्तर पुस्तिका पहुंचाने की समस्या नहीं होगी। इस व्यवस्था का निर्देश कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा को दिया है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: विक्रमशिला पुल बंद होने को लेकर टीएमबीयू ने शुरू की तैयारी