किशनगंज : विशेष समकालीन अभियान में जियापोखर पुलिस की कार्रवाई, 8 वाहनों का 12 हजार का ऑनलाइन चालान काटा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पौआखाली से विशाल कुमार सिंह की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देश पर

किशनगंज : विशेष समकालीन अभियान में जियापोखर पुलिस की कार्रवाई, 8 वाहनों का 12 हजार का ऑनलाइन चालान काटा

पौआखाली से विशाल कुमार सिंह की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देश पर जिलेभर में 12 एवं 13 अप्रैल को चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के तहत जियापोखर थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 8 वाहनों से 12 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया।अभियान के दौरान बिना हेलमेट, कागजात की कमी, सीट बेल्ट नहीं लगाने तथा गलत तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

कई वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया।थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में चले इस अभियान में पुलिस बल ने मुख्य चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहन जांच की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट और सभी जरूरी कागजात के साथ ही वाहन चलाने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।