सुल्तानगंज में वाहनों के दवाब से लग रहा जाम

May 07, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सुल्तानगंज। निज संवाददाता विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद होने पर सुल्तानगंज क्षेत्र

सुल्तानगंज में वाहनों के दवाब से लग रहा जाम

सुल्तानगंज। निज संवाददाता विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद होने पर सुल्तानगंज क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। लोगों को लंबी दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। भारी वाहनों का रूट बदल दिया गया है। अब ट्रक और अन्य बड़े वाहन फोरलेन के रास्ते अकबरनगर से बाबा चौक नहीं जा रहे हैं। सिर्फ छोटे वाहनों का आवाजाही अकबरनगर से बाबा चौक तक हो पा रही है। जो सुल्तानगंज होते हुए मुंगेर जिला में प्रवेश कर रहे हैं। रूट डायवर्ट होने के कारण सुल्तानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है।

ऐसे में भागलपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और जटिल हो गई है। जिसे शाहकुंड के रास्ते लदौवा मोड़ के रास्ते निकाला जा रहा है। बावजूद शहर में सड़कों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।अपर रोड में वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण एनएच सड़क के किनारे नाले पर दिए एक स्थान पर ढक्कन टूट गया है। प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि फोरलेन पर हाइटेंशन तार के कारण अकबरनगर से बाबा चौक तक बड़े वाहनों पर रोक लगा दिया गया है। बड़े वाहन शाहकुंड के रास्ते लदौवा मोड़ होते बढ़ाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।