Bhagalpur News: रक्षा बंधन को लेकर पूरा शहर रहा जाम के आगोश में

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: पांच घंटे से अधिक समय तक विभिन्न जगहों पर लगा रहा जाम सुबह 10 बजे

Bhagalpur News: रक्षा बंधन को लेकर पूरा शहर रहा जाम के आगोश में

Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रक्षा बंधन को लेकर गुरुवार की सुबह 10 बजे से ही बाजार में काफी भीड़ रही। खरीदारी करने आए लोगों की वजह से कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी नहीं। लोगों ने यत्र-तत्र सड़क किनारे गाड़ियों की पार्किंग कर दी। इस कारण भी जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर तीन बजे से लेकर रात 10 बजे तक कई प्रमुख बाजार की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि शहरी क्षेत्र में यातायात पुलिस की टीम के अलावा स्थानीय थाना की पुलिस भी मौजूद दिख रही थी। समय-समय पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार भी मॉनिटरिंग कर रहे थे। खलीफाबाग, नया टोला, कटहलबाड़ी चौक, घंटाघर चौक, स्टेशन चौक, बड़ी पोस्टऑफिस चौक, कचहरी चौक समेत अन्य जगहों पर पांच घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा。

विक्रमशिला सेतु पर हुआ धीमी गति से परिचालन

अन्य दिनों की तरफ ही गुरुवार को भी विक्रमशिला सेतु पर गाड़ियों का परिचालन धीमी गति से हुआ। सुबह से ही गाड़ियों की संख्या काफी अधिक सेतु पर आती-जाती दिख रही थी। जाम नहीं लगे, इसको लेकर विशेष रूप से मॉनिटरिंग की जा रही थी। आवागमन करने वाले पैदल यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो। इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा था।

पूर्णिमा को लेकर बरारी घाट में रहेगी अधिक भीड़

सावन की पूर्णिमा को लेकर बरारी घाट पर भीड़ रहने की आशंका को लेकर भी यातायात पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। बाइक को छोड़कर एक भी वाहन को बरारी घाट पर नहीं जाने दिया जाएगा। मुख्य गेट पर ही यातायात पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। घाट पर जाम की स्थिति नहीं बने इसको लेकर विशेष रूप से जवानों की तैनाती की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भागलपुर में रक्षा बंधन पर क्या स्थिति रही?
भागलपुर में रक्षा बंधन पर सुबह 10 बजे से ही बाजार में काफी भीड़ रही और कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: रक्षा बंधन को लेकर पूरा शहर रहा जाम के आगोश में