दोपहर तक यातायात व्यवस्था रहा अस्त व्यस्त

दोपहर तक यातायात व्यवस्था रहा अस्त व्यस्त

संक्षेप:

शाम में कई जगहों पर लगा रहा भीषण जाम भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार बंद को

Sep 05, 2025 04:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार बंद को लेकर सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक शहरी क्षेत्र का यातायात व्यवस्था अस्त व्यस्त रहा। जाम के कारण कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा गुरुवार को शहरी क्षेत्र में दोपहर तक टोटो का कम परिचालन हो रहा था। लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद शहरी क्षेत्र में यातायात पर लोड बढ़ गया। हल्की बारिश के बाद शाम 6 बजे नया बाजार से लेकर मंदरोजा चौक तक जाम लगा रहा। इस दौरान एक भी यातायात पुलिस के जवान तैनात नहीं दिख रहे थे। शाम में जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जाम के कारण कई लोगों को घंटों सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। हल्की बारिश और उपर से जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया था।