Bhagalpur News: कई ट्रेनें आज से लेट चलेगी, ट्रैफिक ब्लॉक
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: सहरसा के मधेपुरा-बैजनाथपुर मार्ग पर मिठाई समीप फाटक संख्या 95बी पर आरओबी निर्माण के लिए 12 से 27 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। ट्रेनें कई दिनों तक लेट रहने की संभावना है, जिसके अंतर्गत विभिन्न पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनें प्रभावित होंगी।

Bhagalpur News: सहरसा। मधेपुरा-बैजनाथपुर के बीच मिठाई समीप फाटक संख्या 95बी पर आरओबी निर्माण कार्य होगा। इसके लिए रेलवे ने 12 से 27 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। ट्रैफिक ब्लॉक 12, 13, 15, 17, 20 और 26 सितंबर की सुबह 8.20 से दोपहर 12.20 बजे तक चार घंटे के लिए लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि में सहरसा से पूर्णिया के लिए पैसेंजर ट्रेन(55570) डेढ़ घंटे लेट से खुलेगी। 26 सितंबर को यह ट्रेन सहरसा और बैजनाथपुर के बीच 40 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस उक्त तिथि में सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा जंक्शन के बीच एक घंटे नियंत्रित करते चलाई जाएगी।
पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के लिए स्पेशल ट्रेन 12, 15 और 27 सितंबर को डेढ़ घंटे लेट से चलेगी।


