Bhagalpur News: सहरसा : ट्रैफिक ब्लॉक: कल सहरसा आने जाने वाली पांच ट्रेनें रहेगी रद्द
Bhagalpur News: सहरसा के बंगाली बाजार रेलवे फाटक को बंद करने के लिए 15 जुलाई को सुबह सात बजे से छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लगाया जाएगा। इस कारण सहरसा आने जाने वाली 5 ट्रेनें रद्द होंगी और अन्य ट्रेनों की समय सारणी में परिवर्तन होगा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Bhagalpur News: सहरसा से नीरज कुमार की रिपोर्ट सहरसा। शहर के बंगाली बाजार रेलवे फाटक(31 स्पेशल) को बंद करने के लिए 15 जुलाई की सुबह सात बजे से छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण सहरसा आने जाने वाली पांच ट्रेनें रद्द रहेगी।
ट्रेनें नियंत्रित और रद्द
राजेन्द्रनगर-सहरसा, सियालदह-सहरसा, समस्तीपुर-सहरसा और पुणे-सुपौल के बीच चार ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा। दो ट्रेनों को रिशिड्यूल, तीन ट्रेनों का रूट डायवर्ट और तीन ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। ट्रेनों के रद्द, नियंत्रित कर चलाने, शार्ट टर्मिनेट और रूट डायवर्ट किए जाने से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। समस्तीपुर मंडल द्वारा जारी अधिसूचना और सीनियर डीओएम के हवाले से जारी पत्र अनुसार 15 जुलाई को सहरसा में छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण सहरसा-समस्तीपुर सवारी गाड़ी(55523), सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर(75287), सहरसा-पूर्णिया कोर्ट(55570), त्रिवेणीगंज-सहरसा(55521) और समस्तीपुर-सहरसा(55566) रद्द रहेगी। राजेन्द्रनगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस मानसी-सिमरी बख्तियारपुर के बीच 45 मिनट, सियालदह-सहरसा हाटे बाजारे पूर्णिया कोर्ट-बैजनाथपुर के बीच डेढ़ घंटे, पुणे-सुपौल बरौनी-मानसी के बीच दो घंटे और समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन(63350) भगवानपुर देसु-मानसी के बीच डेढ़ घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी। सहरसा-मधेपुरा पैसेंजर ट्रेन(63359) रिशिड्यूल होकर सहरसा से एक घंटे की देरी से खुलेगी। अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस रिशिड्यूल होकर पूर्णिया कोर्ट से पांच घंटे की देरी से खुलेगी।
रूट में परिवर्तन
जानकी व स्पेशल ट्रेनें बदले रूट से चलेगी: जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस और आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल सहरसा नहीं आकर बदले रूट राघोपुर, फारबिसगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया होकर चलेगी। सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल सहरसा, मानसी के बदले निर्मली, दरभंगा के रास्ते गंतव्य को जाएगी। लहेरियासराय से आने वाली दो ट्रेनें पंचगछिया तक ही रहेगी: लहेरियासराय से सहरसा आने वाली दो सवारी गाड़ी पंचगछिया स्टेशन तक ही रहेगी। लहेरियासराय-सहरसा सवारी गाड़ी 63379 और 63382 का परिचालन पंचगछिया स्टेशन तक ही होगा। वहीं पूर्णिया कोर्ट-सहरसा पैसेंजर ट्रेन(75261) एसटी तक ही चलेगी और लिंक रैक 75287 व 75211 रद्द रहेगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


