
पूर्णिया: विधानसभा चुनाव को लेकर शहर के ट्रैफिक में बदलाव
पूर्णिया में विधानसभा चुनाव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। पूर्णिया कॉलेज और जिला स्कूल में डिस्पैच सेन्टर बनाए गए हैं। रविवार और सोमवार को कुछ सड़कों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। मतदान के दिन भी ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर शहर के ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। खासकर बनाए गए दो डिस्पैच सेन्टरों पूर्णिया कॉलेज एवं जिला स्कूल जाने वाले मार्ग में यातायात में व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दरअसल पूर्णिया कॉलेज एवं जिला स्कूल परिसर में बनाए गए डिस्पैच सेन्टर में रविवार को पीठासीन पदाधिकारियों का ब्रीफिंग, सोमवार को पीठासीन पदाधिकारियों द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री का संकलन कर उन्हें अपने-अपने आवंटित मतदान केन्द्रों की ओर ले जाना है। फिर मतदान दिवस यानि मंगलवार को मतदान की समाप्ति के उपरांत संध्या काल में सभी पीठासीन पदाधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्रों से पोल्ड ईवीएम को लेकर नामित बजगृहों पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया एवं जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में सुरक्षित रूप से जमा करेंगे।

मसलन इन्हीं सब कारणों से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी किया है। ये है ट्रैफिक की व्यवस्था -01. रविवार एवं सोमवार को प्रातः 8 बजे से संध्या 3 बजे तक पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने से पूर्णिया कॉलेज चौक होते हुए रंगभूमि मैदान आने वाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। -02. उसी प्रकार प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक आस्था मंदिर से खीरू चौक जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। -03. मंगलवार को संध्या 04:30 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने से पूर्णिया कॉलेज चौक होते हुए रंगभूमि मैदान आने वाली सड़क तथा आस्था मंदिर से खिरू चौक जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। -04. केवल निर्वाचन कार्य से संबंधित चिन्हित वाहन ही उक्त मार्गों एवं डिस्पैच सेंटर परिसरों में प्रवेश के पात्र होंगे। -05. मतदान सामग्री एवं निर्वाचन कार्य से संबंधित चिन्हित वाहन के आवागमन हेतु थाना चौक, मधुबनी बाजार, आरएन साह चौक, लाइन बाजार, खुश्कीबाग, बेलौरी चौक, जीरो माइल, नेवा लाल चौक गिरजा चौक, जनता चौक आदि मार्गों पर आंशिक यातायात नियंत्रण लागू रहेगा। -06. भारी वाहनों का प्रवेश शहर क्षेत्र में पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। वैकल्पिक मार्ग- -खीरू चौक से जिला स्कूल होते हुए आस्था मंदिर की ओर आने वाले वाहन लखन चौक होते हुए चित्रवानी सिनेमा के रास्ते से आरएन साह चौक एवं फोर्ड कंपनी चौक की ओर जा सकेंगे। -पूर्णिया कॉलेज के मुख्य द्वार से रंगभूमि मैदान होते हुए थाना चौक एवं गिरजा चौक की ओर आने वाले वाहन मधुबनी बाजार एवं जनता चौक से डीआईजी चौक के रास्ते गिरजा चौक की ओर जा सकेंगे। पार्किंग व्यवस्था: -आस्था मंदिर से आरएन साह चौक जाने वाली सड़क के बाई ओर तथा फोर्ड कंपनी चौक से आस्था मंदिर आने वाली सड़क के बाईं ओर बैरिकेडेड स्थान। -रंगभूमि मैदान (बैरिकेड स्थान)।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


