धुरखेल के साथ रंगों का त्योहार प्रारंभ

Mar 03, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। परंपरागत धुरखेल के साथ दो दिवसीय रंगों का त्योहार होली की शुरुआत

धुरखेल के साथ रंगों का त्योहार प्रारंभ

परंपरागत धुरखेल के साथ दो दिवसीय रंगों का त्योहार होली की शुरुआत सोमवार से हो गई। धुरखेल के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के दर्जनों गांवों के लोगों ने धूल, मिट्टी एवं कीचड़ से होली खेली। इस दौरान लोगों ने जमकर एक-दूसरे को धूल-मिट्टी लगाई। धुरखेल को लेकर युवाओं एवं बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोमवार को कीचड़ की होली यानी धुरखेल खेलकर थक चुके बड़े-बुजुर्गों और बच्चों को अब रंगों की होली की प्रतीक्षा है। जानकारों के अनुसार, मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण रंगों का त्योहार होली बुधवार को मनाया जाएगा। लोगों ने इसकी भरपूर तैयारियां भी कर रखी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।