ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरआज फुटपाथ विक्रेताओं को मिलेंगे मास्क और साबुन

आज फुटपाथ विक्रेताओं को मिलेंगे मास्क और साबुन

शहर के फुटपाथ विक्रेताओं के बीच मास्क और साबुन का वितरण शनिवार को शुरू कर दिया जायेगा। नगर निगम के उपनगर आयुक्त सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे तिलकामांझी चौक पर फुटपाथ विक्रेताओं...

आज फुटपाथ विक्रेताओं को मिलेंगे मास्क और साबुन
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 12 Jun 2020 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के फुटपाथ विक्रेताओं के बीच मास्क और साबुन का वितरण शनिवार को शुरू कर दिया जायेगा। नगर निगम के उपनगर आयुक्त सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे तिलकामांझी चौक पर फुटपाथ विक्रेताओं के बीच मास्क और साबुन का वितरण किया जायेगा। नगर विकास विभाग ने इसको लेकर सर्वे करने को कहा था। सर्वे के बाद अब वितरण शुरू किया जायेगा। इसके अलावा स्लम इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भी मास्क और साबुन का वितरण किया जाना है जिसके लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद स्लम इलाके में भी इसका वितरण किया जायेगा। सभी को चार मास्क और साबुन दिये जायेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें