टीएनबी कॉलेज में कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए बनेगा मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग

Jan 06, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

गर्ल्स हॉस्टल के सामने बनेगी बिल्डिंग प्राचार्य ने कहा, जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव भागलपुर,

टीएनबी कॉलेज में कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए बनेगा मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज में कर्मियों और शिक्षकों के लिए आवास की कमी पूरी की जाएगी। इसको लेकर कॉलेज परिसर में ही मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग बनाने को लेकर कवायद की जा रही है। यह बिल्डिंग जी-4 तरीके से बनाई जाएगी। इसमें 40 फ्लैट अलग-अलग होंगे। बिल्डिंग को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज स्तर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जो जल्द ही विवि को भेजा जाएगा। प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने बताया कि टीएनबी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल के सामने जगह चिह्नित की गई है। प्राचार्य ने बताया कि परिसर में जो क्वार्टर हैं। वे काफी जर्जर स्थिति में हैं।

वहां शिक्षक और कर्मी किसी तरह रह रहे हैं। कई बार रिपेयरिंग के बाद भी स्थिति खराब हो जाती है। ऐसे में कई बार शिक्षक और कर्मचारी भी अपनी मांग रखते हैं। इसको लेकर कर्मचारियों और शिक्षकों के क्वार्टर का निरीक्षण किया गया। इसके बाद कॉलेज स्तर से मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग को लेकर रणनीति बनी है। इसका उद्देश्य कॉलेज के शिक्षक-कर्मियों को आवासन की कमी को पूरा करना है। यह व्यवस्था हो जाने के बाद जो शिक्षक या कर्मी बाहर किराए पर रहते हैं, उन्हें कॉलेज में सुविधा हो जाएगी। नशेड़ियों का है अड्डा टीएनबी कॉलेज में जो क्वार्टर जर्जर और बंद पड़े हुए हैं वहां नशेड़ियों की अड्डेबाजी होती है। हाल ही में गर्ल्स हॉस्टल के सामने वाले क्वार्टर में प्राचार्य ने नशा करने का कई सामान पकड़ा था। वहां से सभी सामान को हटाने के बाद जीर्णोद्धार का काम चल रहा है, ताकि किसी कर्मी या शिक्षक को क्वार्टर आवंटित किया जा सके। कई वर्षों से भवन बंद पड़ा हुआ था। प्राचार्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि रात-दिन बंद क्वार्टर में कुछ असामाजिक तत्व नशा करने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस कारण कार्रवाई कर वहां क्वार्टर को ठीक किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।