ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरटीएनबी कॉलेज में गार्ड के बेटे ने नाइट गार्ड पर चलाई गोली, गिरफ्तार

टीएनबी कॉलेज में गार्ड के बेटे ने नाइट गार्ड पर चलाई गोली, गिरफ्तार

टीएनबी कॉलेज परिसर में मंगलवार की दोपहर चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के ईस्टब्लॉक क्वार्टर में पानी लेने के सवाल पर गार्ड शंभूनाथ झा के पुत्र संजीव कुमार झा और नाइट गार्ड अरुण मंडल के बीच झगड़ा हो गया।...

टीएनबी कॉलेज में गार्ड के बेटे ने नाइट गार्ड पर चलाई गोली, गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 30 Oct 2018 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

टीएनबी कॉलेज परिसर में मंगलवार की दोपहर चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के ईस्टब्लॉक क्वार्टर में पानी लेने के सवाल पर गार्ड शंभूनाथ झा के पुत्र संजीव कुमार झा और नाइट गार्ड अरुण मंडल के बीच झगड़ा हो गया। आसपास के लोगों ने संजीव को कमरे में बंद कर दिया लेकिन खिड़की से वह लगातार दो गोलियां चला दी, लेकिन दोनों गोलियां मिस फायर हो गई। विश्वविद्यालय पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया।

अरुण मंडल ने बताया कि टीएनबी कॉलेज में वह नाइट गार्ड की ड्यूटी और दिन में पान दुकान चलाते हैं। चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के क्वार्टर में कॉमन बाथरूम है। मंगलवार की दोपहर सात साल का पोता बाथरूम में पानी लाने गया था। संजीव झा ने बाल्टी उठाकर फेंक दिया। विरोध करने पर वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। घटना के समय शंभूनाथ झा क्वार्टर में नहीं थे। लोगों ने संजीव को कमरे में बंद कर दिया लेकिन खिड़की से वह गोली चला दी।

सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने कहा कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से देसी कट्टा और चार जिंदा गोली बरामद की गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि घटना को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पांच हजार में खरीदा था कट्टा व गोली

भागलपुर। गिरफ्तार संजीव झा ने कहा कि वह बिहपुर थाने के भ्रमरपुर गांव का रहने वाला है। एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। बिहपुर दियारा के एक बदमाश से पांच हजार रुपए में हथियार व गोली खरीदा था। क्वार्टर में लोग परेशान करते थे। कई बार मारपीट की गई थी। एक अन्य गार्ड प्रभु मंडल ने कहा कि संजीव की हरकत से लोग परेशान है। कॉलेज के प्राचार्य और थाने में शिकायत की गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें