Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTNB College Staff Protest as Payment for 26 Contract Workers Halted
टीएनबी कॉलेज में संविदाकमिर्यों का मानदेय रोका, बढ़ेगा विवाद

टीएनबी कॉलेज में संविदाकमिर्यों का मानदेय रोका, बढ़ेगा विवाद

संक्षेप:

भागलपुर के टीएनबी कॉलेज प्रशासन ने 26 संविदा कर्मियों के तीन माह का मानदेय रोक दिया है, जिससे कॉलेज में आक्रोश फैल गया है। कर्मचारी संघ ने मध्यस्थता की पेशकश की है, और प्राचार्य ने वार्ता करने का...

Sep 17, 2025 03:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएनबी कॉलेज प्रशासन ने 26 संविदा कर्मियों के तीन माह का मानदेय रोक दिया है। इसको लेकर कॉलेज में कार्यरत कर्मियों में आक्रोश की स्थिति है। यह विवाद आगे भी बढ़ सकता है। कॉलेज का कर्मचारी संघ भी संविदाकर्मियों के समर्थन में है। उन्होंने मध्यस्थता कर मानदेय भुगतान कराने को लेकर पहल करने की बात कही है। कॉलेज प्रशासन ने विवि के एक पत्र का हवाला देकर मानदेय रोका है। उधर, कॉलेज के तृतीय वर्गीय कर्मचारी संघ के सचिव जयेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मियों को पहले भी तो मानदेय भुगतान होता रहा है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य ने गुरुवार को मामले में वार्ता करने की बात कही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने कहा कि यह समय त्योहारों का है। ऐसे में मानदेय भुगतान नहीं होने से समस्याएं होंगी। वोकेशनल कोर्स के मद से ही उनके कर्मियों को भुगतान होता आया है। फिर कोई परेशानी की बात कैसे है। इस संबंध में उन्होंने कॉलेज प्रशासन से जल्द मानदेय भुगतान की मांग की है, अन्यथा आंदोलन शुरू करने की बात कही है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने कहा कि विवि को पत्र देकर मानदेय भुगतान के लिए निर्देश मांगा गया है।