Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTMUB NSS Initiates 7-Day Disaster Management Training for 300 Volunteers in Bhagalpur
आपदा प्रबंधन के लिए 300 स्वयंसेवकों का शुरू हुआ प्रशिक्षण

आपदा प्रबंधन के लिए 300 स्वयंसेवकों का शुरू हुआ प्रशिक्षण

संक्षेप:

भागलपुर में टीएमबीयू एनएसएस द्वारा सोमवार को आपदा मित्र तैयार करने के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में लगभग 300 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। नगर विधायक रोहित पांडेय और एमएलसी डॉ. एनके यादव ने प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया।

Jan 13, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू एनएसएस द्वारा सोमवार को आपदा मित्र तैयार करने के लिए आपदा प्रबंधन को लेकर सात दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत एक स्थानीय होटल में हुई है। इस दौरान तीन सौ के करीब एनएसएस स्वयंसेवक पहुंचे थे, जो प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन टीएमबीयू की डीएसडब्लयू डॉ. अर्चना साह, नगर विधायक रोहित पांडेय, एमएलसी डॉ. एनके यादव, एफए ब्रजकिशोर प्रसाद, टीएमबीयू एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, इस्टेट पदाधिकारी डॉ. जैनेंद्र कुमार, पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. श्वेता पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स द्वारा एनएसएस टीएमबीयू के चयनित 300 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाना है।

12 जनवरी को युवा दिवस को लेकर तिथि तय की गई थी। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए नगर विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि आज के युवाओं को भीड़ नहीं संबल बनना चाहिए। एमएलसी डॉ. एनके यादव ने कहा कि आपदा मित्र का यह प्रशिक्षण भागलपुर के आपदा प्रबंधन के लिए एक मजबूत कड़ी बनेगा। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कुमार ने प्रशिक्षण के पहले दिन सभी स्वयंसेवकों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण, एमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण के बारे में बताया गया। इसके बाद आपदा प्रशिक्षण बुकलेट का वितरण किया गया। साथ ही सामुदायिक सेवा और बाढ़ प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों में नीलू, नवीन कुमार, अनुपम पंडित, अजय राम, बेगम खानम, अमीषा कुमारी आदि कुल सात सदस्यीय एसडीआरएफ टीम शामिल है। डॉ. राहुल ने बताया कि टीएमबीयू का एनएसएस इस विषय में अग्रणी है, क्योंकि अभी तक किसी भी विवि के एनएसएस स्वयंसेवक को आपदा मित्र का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। बिहार में एनएसएस के लिए यह पहला प्रशिक्षण है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;