Bhagalpur News: टीएमबीयू में दूसरे के बदले सर्टिफिकेट लेने के लिए सक्रिय हुआ रैकेट

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: दूसरे का सर्टिफिकेट लेने पहुंचे फर्जी आवेदक और दलाल काउंटर पर पूछताछ के दौरान पकड़े

Bhagalpur News: टीएमबीयू में दूसरे के बदले सर्टिफिकेट लेने के लिए सक्रिय हुआ रैकेट

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में फिर से दलालों की सक्रियता शुरू हो गई है। वे लोग कार्यालय का समय शुरू होते ही परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। जो विद्यार्थियों से सर्टिफिकेट दिलाने के बहाने मोटी रकम वसूल करते हैं। यही नहीं अब विवि में दलालों का रैकेट सक्रिय हो गया है, जो काउंटर से मुख्य आवेदक के बदले सर्टिफिकेट दिलाने के एवज में रुपये वसूलते हैं। दिलचस्प बात है कि दलालों के गिरोह में कुछ लड़कियां हैं, जो महिला अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट लेने के लिए पहुंचती हैं। मंगलवार को भी ऐसे ही फर्जी महिला आवेदक आधार कार्ड और एडमिट कार्ड मांगने के बाद भाग निकली।

दरअसल, दिन के समय मूल प्रमाण पत्र काउंटर पर सर्टिफिकेट वितरण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति एक बीएड छात्रा का सर्टिफिकेट लेने के लिए पहुंचा। काउंटर के कर्मियों ने उससे कहा कि मूल आवेदक को ही प्रमाण पत्र दिया जा सकता है। इसके बाद वह काउंटर से चला गया, लेकिन वह एक दलाल को पकड़कर सर्टिफिकेट देने का अनुरोध करने लगा। बावजूद काउंटर पर उसे सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। तब वह दलाल एक लड़की के साथ काउंटर पर पहुंचा। उस लड़की ने मूल आवेदक का नाम काउंटर पर बताया, लेकिन कर्मियों को शक हो गया। कर्मियों ने उससे आधार कार्ड और एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी मांगी। इसके बाद सख्ती से पूछताछ शुरू की तो वह लड़की वहां से पकड़े जाने के डर से भाग निकली। साथ में जो दलाल था वह भी विवि कर्मियों को चकमा देकर वहां से भाग निकला। इसकी जानकारी कर्मियों ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा को भी दी है। इस तरह का मामला पूर्व में भी हुआ है, जब मूल महिला आवेदक की जगह दलाल फर्जी तरीके से महिला अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट लेने के लिए लेकर पहुंचते हैं। इस तरह के मामले के बाद ही काउंटर पर अब जांच पड़ताल कर मूल आवेदक को ही दस्तावेज दिया जाता है। जरूरी होने पर उनका आधार कार्ड भी लिया जाता है।परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने कहा कि मूल प्रमाण पत्र काउंटर पर बिना मूल आवेदक और दस्तावेज मूल प्रमाण पत्र देने की मनाही है। ऐसी गड़बड़ी करने वाले बाहरी तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।