Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTMBU Semester-2 Exams Rescheduled Due to Flooding in Bhagalpur
एमएम कॉलेज का बहुद्देशीय प्रशाल में होगा परीक्षा केंद्र

एमएम कॉलेज का बहुद्देशीय प्रशाल में होगा परीक्षा केंद्र

संक्षेप:

भागलपुर में टीएमबीयू के स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा 15 सितंबर से शुरू हो रही है। बाढ़ के कारण पीएनए साइंस कॉलेज डूब गया है, इसलिए एमएम कॉलेज का परीक्षा केंद्र अब बहुद्देशीय प्रशाल में होगा। परीक्षा...

Sep 13, 2025 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर। टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-2 (सत्र :2024-28) की परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होने वाली है। बाढ़ के कारण पीएनए साइंस कॉलेज पूरी तरह डूबा हुआ है। वहां एमएम कॉलेज, भागलपुर का परीक्षा केंद्र बनाया गया था, लेकिन अब यह केंद्र बहुद्देशीय प्रशाल में होगा। एमएम कॉलेज के विद्यार्थियों को अब परीक्षा के दिन बहुद्देशीय प्रशाल पहुंचना होगा। इसकी अधिसूचना परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार ने जारी कर दी है। केंद्राधीक्षक के रूप में डॉ. आनंद कुमार झा होंगे, जबकि सह केंद्राधीक्षक डॉ. आनंद कुमार पांडेय होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें