ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरTMBU: छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, 348 प्रत्याशी मैदान में

TMBU: छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, 348 प्रत्याशी मैदान में

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के लिए मुख्य निर्वाची अधिकारी कार्यालय ने सोमवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। चुनाव मैदान में अब 348 प्रत्याशी रह गए हैं। हालांकि 16 और...

TMBU: छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, 348 प्रत्याशी मैदान में
भागलपुर, वरीय संवाददाताTue, 22 Jan 2019 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के लिए मुख्य निर्वाची अधिकारी कार्यालय ने सोमवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। चुनाव मैदान में अब 348 प्रत्याशी रह गए हैं। हालांकि 16 और 17 जनवरी को नामांकन का पर्चा भरने वालों की संख्या 383 थी लेकिन 17 जनवरी की ही दोपहर में स्क्रूटनी और 18 जनवरी से 20 जनवरी के बीच नाम वापसी तथा शिकायतों के आधार पर छंटनी के बाद 35 प्रत्याशी चुनाव से बाहर हो गए हैं।
 
डीएसडब्ल्यू सह मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ. योगेन्द्र ने कहा कि जिन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया, स्क्रूटनी में जिनकी सदस्यता मानक के अनुसार नहीं मिली और जिन मामलों में कम हाजिरी की शिकायत मिली थी, उन्हें हल करने के बाद 348 उम्मीदवारों को वैध पाया गया है। 

यूनिवर्सिटी ने जिन उम्मीदवारों की सूची जारी की है उनमें सबसे ज्यादा टीएनबी कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज में हैं। इन दोनों कॉलेजों में 55-55 उम्मीदवार हैं। इसके बाद बीएन कॉलेज है जहां 36 दावेदार हैं और चौथे स्थान पर एसएम कॉलेज में 33 प्रत्याशी हैं। ये यूनिवर्सिटी मुख्यालय के चार कॉलेज हैं जिनमें 179 प्रत्याशी हैं। यानी कुल उम्मीदवारों के आधे से थोड़े कम। शेष प्रत्याशी आठ कॉलेजों और चार संकायों में हैं। 

ये है कॉलेज और खड़े प्रत्याशियों की संख्या

कॉलेज                        प्रत्याशी
टीएनबी कॉलेज               55
मारवाड़ी कॉलेज              55
बीएन कॉलेज                 36
एसएम कॉलेज               33
एमएएम कॉलेज             26
एसएसवी कॉलेज            23
जीबी कॉलेज                22
पीबीएस कॉलेज             18
सबौर कॉलेज                17
जेपी कॉलेज                 17
लॉ कॉलेज                   16
मुरारका कॉलेज              11
 
संकाय                       प्रत्याशी
सोशल साइंस                    नौ
साइंस                         चार
कॉमर्स                     चार
मानविकी                     तीन


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें